राष्ट्रीय हिंदू मुस्लिम एकता पार्टी एक सामाजिक और राष्ट्रीय विचारधारा पर आधारित संगठन है, जिसका उद्देश्य भारत में हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्मों के लोगों के बीच

भाईचारा, शांति, समानता और आपसी सम्मान को मज़बूत करना है। हम मानते हैं कि भारत की असली ताक़त उसकी एकता और विविधता में है। धर्म, जाति या वर्ग के

नाम पर फैलने वाली नफ़रत के ख़िलाफ़ हम संवाद, सहयोग और इंसानियत के रास्ते पर चलते हैं।


हमारा उद्देश्य

सभी धर्मों के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना समाज में नफ़रत, भेदभाव और हिंसा के विरुद्ध जागरूकता फैलाना

ज़रूरतमंद लोगों की मदद और सेवा करनाएक शांतिपूर्ण, मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देना

                           हमारा विश्वास

हमारा विश्वास है कि

धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन देश एक है। इसी सोच के साथ हम समाज को जोड़ने, लोगों को जागरूक करने और भारत को एकता के सूत्र में बाँधने का कार्य कर रहे हैं।

🙏 राष्ट्रीय हिंदू मुस्लिम एकता पार्टी

एक ऐसा मंच है जहाँ हर धर्म, हर वर्ग और हर नागरिक का सम्मान, अधिकार और आवाज़ बराबर है।

यह दल भारत को एक मजबूत, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज बनाने की दिशा में काम करता है, जहां हर वर्ग को बराबरी का हक मिले। जय भीम! जय फुले! जय भारत!